सागर में पारिवारिक विवाद में दो भाइयों की हत्या:मां से विवाद हुआ तो बचाने गए बेटों पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में मौत

सागर में सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम चांदवर में पारिवारिक विवाद में दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। मां के साथ हुए विवाद में दोनों भाई बीचबचाव करने के लिए गए थे। जहां उन पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से दोनों भाई गंभीर घायल हुए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दोनों भाइयों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया है। जानकारी के अनुसार, शांति बाई बंसल निवासी चांदवर शुक्रवार रात बकरियों की दवाई लेने के लिए रिश्तेदार के घर गई थी। जहां परिवार के लोगों से उनकी कहासुनी हुई। कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। विवाद होते देख शांति बाई के बेटे आकाश बंसल उम्र 16 और दीपेश बंसल उम्र 18 साल मौके पर पहुंचे। मां को बचाने के लिए आगे गए तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों को चाकू के घाव पेट, पीठ, चेहरों पर लगे। जिससे वह गंभीर घायल हुए। इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
गंभीर स्थिति में दोनों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को आकाश और दीपेश की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाया। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं। सानौधा थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मुझे बचाने आए तो बेटों को मारे चाकू
मां शांति बाई ने बताया कि वह गांव में बकरियों की दवाई लेने गई थी। जहां परिवार के लोगों से विवाद हो गया। कहासुनी होते देख बेटा दीपेश और आकाश आ गए। जिन पर बड़े पिता सुरेश धानक और सचिन ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से दोनों बेटों की मौत हो गई। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। परिवार में चल रहा था जमीनी विवाद
सानौधा थाना के एसआई बलराम छारी ने बताया कि चांदवर गांव में विवाद में दो युवकों को चाकू मारे गए थे। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। आरोपी परिवार के ही सचिन और सुरेश धानक हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। परिवार में लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर शुक्रवार को भी उनके बीच विवाद हुआ था। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।