रंजिश के चलते 2 युवकों पर रॉड से हमला:एक की हालत गंभीर, सतना रेफर, पहले साथ बैठकर पी थी शराब

मैहर। जिले के अमरपाटन में पुरानी रंजिश के चलते 2 युवकों पर रॉड से जानलेवा हमला हो गया। हमलावर लगभग 10 की संख्या में थे। हमले में गंभीर रूप से घायल एक युवक को सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। अमरपाटन कस्बे में सतना रोड पर शासकीय कालेज के बगल में बुधवार की देर रात लगभग साढ़े 11 बजे प्रतीक पांडेय पिता कोदूलाल पांडेय (39 वर्ष) निवासी गाड़ौली एवं योगेंद्र तिवरी (35 वर्ष) निवासी कृष्ण नगर के ऊपर रॉड से हमला किया गया। घटना के समय प्रतीक और योगेंद्र अपने एक दोस्त के घर के बाहर आग ताप रहे थे। तभी अचानक कौशलेंद्र सिंह निवासी लालपुर, गोलू त्रिपाठी निवासी पुरानी बस्ती अमरपाटन, विक्रम द्विवेदी निवासी तिहाई ने पीछे से रॉड से हमला कर दिया। घायलों के अनुसार हमलावर लगभग 10 की संख्या में थे। शोर -शराबा होने पर आरोपी भाग गए। लाहलुहान हालत में प्रतीक और योगेंद्र को सिविल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रतीक को सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि योगेंद्र का उपचार अमरपाटन में ही हो रहा है। शराबखोरी है वजह घायलों ने पुलिस को आरोपियों से पुरानी रंजिश होना बताया है। जबकि अमरपाटन टीआई के पी त्रिपाठी ने बताया कि जांच से प्रथम दृष्टया पता चला है कि सभी लोग घटना स्थल पर साथ मे शराब पी रहे थे। किसी बात में विवाद हो गया तो एक दूसरे पर हमला कर दिए। फिलहाल घायलों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।