सिंहस्थ निर्माण कार्यों की टाइमलाइन सीएम ने की तय:2027 में दीपावली तक पूरे करने होंगे सभी काम, अफसरों-कर्मचारियों को ट्रेनिंग दिलाएं

सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में चल रहे निर्माण कार्यों की टाइमलाइन सीएम डॉ. मोहन यादव ने तय कर दी है। सिंहस्थ मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि सभी निर्माण कार्य छह माह पहले 2027 की दीपावली तक पूरे करा लिए जाएं ताकि 2028 में होने वाले आयोजन में किसी तरह की दिक्कत न रहे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि अधिकारी-कर्मचारी को भीड़ मैनेजमेंट समेत अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित प्रशिक्षण देने का काम भी समय पर पूरा करा लिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह निर्देश सिंहस्थ 2028 के आयोजन के लिए गठित मंत्रिमंडलीय समिति की पांचवी बैठक में दिए। मंत्रालय में हुई बैठक में सीएम यादव ने कहा कि सिंहस्थ के सफल संचालन संबंधी प्रबंधन, विकास कार्यों की निगरानी और समीक्षा तथा सूचना शिक्षा- संचार गतिविधियों के लिए जितने अधिकारियों- कर्मचारियों की आवश्यकता है उनकी संबंधित विभागों में तत्काल पूर्ति की जाए। सिंहस्थ से संबंधित विभिन्न दायित्वों के लिए सघन प्रशिक्षण की व्यवस्था आरंभ की जाए। अधो संरचना से संबंधित सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण हो। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने यह भी कहा कि सिंहस्थ 2028 के लिए प्रस्तावित सभी कार्य वर्ष 2027 की दीपावली तक आवश्यक रूप से पूर्ण कर लिए जाएं। निर्माण कार्यों की समीक्षा की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में सीएम यादव ने उज्जैन में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की और जहां प्रशासन को काम में दिक्कत आ रही है उसकी जानकारी ली। इस बैठक के पहले सीएम डॉ यादव ने उज्जैन में एयरपोर्ट के लिए 590 करोड़ रुपए की मंजूरी कैबिनेट के जरिए दी है। इस राशि से एयरपोर्ट उज्जैन के लिए भूमि अर्जन की कार्रवाई की जा सकेगी।