सरदार पटेल जयंती पर BJP की एकता रैली:सतना में छात्रों की दौड़, बच्चों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुक्रवार को सतना में ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ निकाली गई। दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम से पुलिस परेड ग्राउंड तक हुई इस दौड़ में कॉलेज-स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। नेताओं और अफसरों ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इससे पहले भाजपा नेताओं ने शहर में रैली निकाली। कार्यक्रम की शुरुआत स्टेडियम में हुई, जहां राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौजूद रहकर सभी को एकता के लिए दौड़ने का संदेश दिया। दौड़ मुख्य मार्गों से होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचकर समाप्त हुई। भाजपा ने पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकाली रैली दौड़ से पहले भाजपा नेताओं ने जिला अस्पताल परिसर में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद स्टेशन रोड, कोतवाली चौक और धवारी तिराहा होते हुए रैली स्टेडियम पहुंची। रैली में कार्यकर्ता तिरंगा और पार्टी का झंडा लहराते हुए चल रहे थे। उपखंडों में भी आयोजन, बच्चों को दिलाई शपथ नागौद में पुलिस और स्कूली बच्चों के साथ ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजित हुई। दौड़ के बाद एसडीओपी रघु केशरी और थाना प्रभारी अशोक पांडेय सहित स्टाफ ने एकता की शपथ ली। इसी तरह मझगवां और चित्रकूट में भी छात्रों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प दिलाया गया।