मंदसौर कलेक्टर ने किया निरीक्षण:जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे राजस्व महाअभियान 3.0 की समीक्षा की

मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने बुधवार रात को राजस्व महाअभियान 3.0 के तहत ग्राम तितरोद, ढाबला भगवान और तरनोद गांव में चल रहे रात्रिकालीन शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को अभियान के कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बता दें कि, 15 नवम्बर से 15 दिसंबर तक प्रशासन राजस्व महा अभियान 3.0 चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत राजस्व से जुड़े मामलों, राजस्व न्यायालय में लम्बित प्रकरणों जैसे नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, सीमांकन का निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान का सैचुरेशन, आधार का आरओ आर से लिंकिंग, परम्परागत रास्तों का चिह्नांकन, फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।