भारत माता की झांकी के साथ व्यापारियों ने की पुष्पवर्षा:मैहर में तिरंगा यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत, मिठाई और नाश्ता लेकर खड़े रहे लोग

मध्य प्रदेश के मैहर में बुधवार शाम 4 बजे तिरंगा यात्रा का मैहर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के द्वारा आयोजन किया गया। यात्रा अलाउद्दीन चौराहे से प्रारंभ हुई। यह पुरानी बस्ती से होते हुए मुख्य बाजार घंटाघर तक पहुंची। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। घंटाघर पर व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। प्रतिभागियों के लिए मिठाई और जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण भारत माता की झांकी रही। एक बच्ची को भारत माता के रूप में सजाकर तिरंगे से सुसज्जित रथ में बैठाया गया। यात्रा के दौरान मातृभूमि, भारतीय सेना और अमर शहीदों के जयकारे लगाए गए। ऑपरेशन सिंदर और ऑपरेशन महादेव को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और जिला जनपद अध्यक्ष रामखेलावन कोल उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोनी और मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी भी मौजूद थे। इसके अलावा संतोष सोनी, नितिन ताम्रकार, अमित राय, संजय राय, नगर के पार्षद और लाडली बहनें भी शामिल हुईं।