टीकमगढ़ में वृंदावन तालाब का पानी कॉलोनियों में घुसा:नाले पर अवैध कब्जे से जलभराव, 30 फीट चौड़ा नाला 10 फीट का हुआ

वृंदावन तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर शहर की कई कॉलोनियों में भर गया है। पिछले तीन दिनों से तालाब का पानी नाले में बह रहा है। इससे शिव शक्ति कॉलोनी, कौशलपुरी कॉलोनी और भटनागर कॉलोनी प्रभावित हुई हैं। स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नाले से अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। कौशलपुरी कॉलोनी के कमलकांत कड़ा के अनुसार, वृंदावन तालाब से कुंवरपुरा तक नाले पर अवैध कब्जा किया गया है। ओरछा स्टेट के नक्शे में नाले की चौड़ाई 30 फीट दर्ज है। चीप स्टोर के पास पुलिया 40 फीट चौड़ी है। लेकिन आगे लोगों ने नाले पर मकान बना लिए हैं। अतिक्रमण के कारण नाले की चौड़ाई घटकर मात्र 10 फीट रह गई है। हाल ही में हुई बारिश में नाले का पानी घरों में भर गया। इससे लोगों का सामान खराब हो गया। हजारों रुपयों की जनहानि हुई। प्रभावित कॉलोनी के निवासियों ने कलेक्टर से अवैध कब्जा हटाने की गुहार लगाई है। देखिए तस्वीरें...