जिला भाजयुमो में तिलेश्वर को मिला जिला प्रचार-प्रसार की कमान

छत्तीसगढ़ संवाददाता राजनांदगांव, 22 अप्रैल। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष चिंटू सोनकर ने अपने नए कार्यकारिणी की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जमीनी, डिजिटल और जनता तक संगठन के कार्यों व योजनाओं को पहुंचाने जिलाध्यक्ष भाजयुमो चिंटू सोनकर द्वारा तैयार की गई इस सूची में ग्रामीण क्षेत्र के अनुभवी व सक्रिय चेहरे को प्राथमिकता दी गई है। ग्राम खैरझिटी के कर्मठ कार्यकत्र्ता तिलेश्वर सिन्हा को जिला भाजयुमो में जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। तिलेश्वर सिन्हा लंबे समय से भाजपा में सक्रिय रहे है और पार्टी के रीति-नीतियों को जनता तक पहुंचाने मे भूमिका निभाते रहे हैं। भाजयुमो के नए कार्यकारिणी के सूची में शामिल तिलेश्वर सिन्हा ने कहा कि प्रचार-प्रसार कर सरकार की सफलताओं और भाजपा के जनहितकारी योजनाओं को जनता तक लाना है। उन्होंने इसके लिए भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चिंटू सोनकर, संतोष अग्रवाल, राजेश श्यामकर, सचिन बघेल, जागेश्वर साहू, रमेश सोनवानी, हिमांशु सोनवानी सहित वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया है।