अशोकनगर मंडी में ट्रैक्टर से स्टंट करने वाला गिरफ्तार:वाहन जब्त; दूसरा साथी फरार

अशोकनगर की नवीन कृषि उपज मंडी में ट्रैक्टर से स्टंट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार देर रात कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ लिया और उसका ट्रैक्टर जब्त कर लिया। घटना के दौरान दूसरा ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान अभिषेक पुत्र चंद्रभान कटारिया, निवासी बांसखेड़ी, थाना पिरपई के रूप में हुई है। आरोपी नई मंडी में ट्रैक्टर को टोचन कर खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे वहीं पकड़ लिया। देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा ने बताया कि अभिषेक के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। उसके कब्जे से एक स्वराज ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है। पुलिस अब घटना में शामिल दूसरे ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी शर्मा ने कहा कि मंडी परिसर में ट्रैक्टर से स्टंट करना बेहद खतरनाक है और इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।