महिला संदिग्ध हालत में मृत मिली, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ संवाददाता अंबिकापुर,19 मई। शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर कदमपारा में मंगलवार सुबह एक महिला अपने किराए के मकान में संदिग्ध हालत में मृत पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी। मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला की पहचान सुखमनिया (32 वर्ष), पति जमुना चिकवा, निवासी सीतापुर क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुखमनिया अपने पति और दो मासूम बच्चों के साथ पिछले लगभग एक महीने से ट्रांसपोर्ट नगर निवासी कविता मिंज के मकान में किराए पर रह रही थी। सुखमनिया का पति हमाली का काम करता है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों घर में ही सो गए। मंगलवार सुबह जमुना चिकवा रोज की तरह काम पर निकल गया। घर में मौजूद दोनों छोटे बच्चों ने अपनी मां को उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर पहुंचे और घटना की जानकारी मणिपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण भी किया। प्रारंभिक जांच में महिला के पैर में चोट के निशान पाए गए हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में किसी प्रकार की चोट नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार महिला की मौत शराब के अत्यधिक सेवन से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।