अशोकनगर के अधिकतम तापमान में गिरावट:बादलों की वजह से न्यूनतम पारा 9.9 से बढ़कर 12.4 डिग्री पर पहुंचा, अभी ऐसा ही रहेगा मौसम

जिले में फरवरी माह की शुरुआत से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को आसमान में बादलों की आवक बढ़ने से तेज धूप नहीं निकल पाई, जिससे हल्की ठंड का एहसास बढ़ गया। साथ ही हवाओं की गति में भी वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बादलों की आवक का सीधा असर तापमान पर देखने को मिला। जहां न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 12.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो 27.5 डिग्री सेल्सियस से घटकर 26.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी एक-दो दिनों तक मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।