सीहोर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज:ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, ग्रामीण इलाकों में दिखा हॉट एयर बैलून

सीहोर जिले में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बहुत ज्यादा नीचे नहीं गया, फिर भी उत्तर दिशा से आ रही ठंडी और बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह और रात के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। चार दिन से पारा लगभग स्थिर पिछले चार दिनों से जिले का न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। पारे में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं है, लेकिन लगातार चल रही सर्द हवाएं ठंड का असर बढ़ा रही हैं। फरवरी का दूसरा सप्ताह चल रहा है और मौसम पहले सप्ताह से अलग नजर आ रहा है। पहले जहां घना कोहरा और तेज ठंड थी, वहीं अब रात का तापमान नीचे जा रहा है, जबकि दिन में धूप तेज हो रही है। सुबह कोहरा, फिर साफ हुआ आसमान गुरुवार सुबह आसमान में हल्का कोहरा और धुंध छाई रही। सूरज नारंगी रंग का दिखाई दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, बादल और धुंध छंटते गए और लोगों को राहत महसूस हुई। दोपहर में गर्मी का एहसास धूप निकलने के बाद दोपहर के समय हल्की गर्माहट महसूस हो रही है। कई लोग स्वेटर उतारते नजर आए, हालांकि शाम ढलते ही ठंड फिर बढ़ जाती है। मौसम विभाग का हॉट एयर बैलून आज भी ग्रामीण इलाकों में उड़ता नजर आया। इसके जरिए हवा की दिशा, नमी और तापमान से जुड़ी जानकारी जुटाई जाती है, ताकि सटीक पूर्वानुमान लगाया जा सके। दिनचर्या पर असर सुबह-शाम की ठंड के कारण लोग देर से घरों से निकल रहे हैं। अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा अभी भी जारी है। मौसम में फिलहाल बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा। आने वाले दिनों में भी रात में ठंड और दिन में धूप का यही मिलाजुला असर बना रह सकता है। पिछले कुछ दिनों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा- 5 फरवरी – 12 डिग्री 6 फरवरी – 10 डिग्री 7 फरवरी – 12 डिग्री 8 फरवरी – 11 डिग्री 9 फरवरी – 11 डिग्री 10 फरवरी – 12 डिग्री 11 फरवरी – 14 डिग्री 12 फरवरी – 11 डिग्री 13 फरवरी – 14 डिग्री