पेंच टाइगर रिजर्व ने बनाया रिकॉर्ड:प्रति वर्ग किमी 94.85 खुर वाले जानवर, देश में सबसे ज्यादा

पेंच टाइगर रिजर्व में खुर वाले वन्यजीवों की संख्या देश में सबसे अधिक पाई गई है। वन्यजीव संस्थान देहरादून की 18 अप्रैल 2024 को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह ने आज सुबह जानकारी देते हुए बताया कि यहां प्रति वर्ग किमी 94.85 खुर वाले जानवर हैं। यह आंकड़ा वर्ष 2022 के आधार पर तैयार किया गया है। रिजर्व में चीतल, सांभर, जंगली सूकर, गौर और नीलगाय जैसे खुर वाले वन्यजीव पाए जाते हैं। इनकी उपस्थिति बाघ और तेंदुए जैसे मांसाहारी जानवरों के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्धता को दर्शाती है। पेंच टाइगर रिजर्व का कोर एरिया 411.33 वर्ग किमी है। यह देश के प्रमुख टाइगर रिजर्व में सबसे छोटा है। इसके बावजूद यहां खुर वाले जानवरों की संख्या सबसे अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार, पेंच टाइगर रिजर्व सांभर, जंगली शूकर और नीलगाय में दूसरे स्थान पर है। चीतल में तीसरे और गौर में चौथे स्थान पर है। वन अधिकारियों के अनुसार, वन्यजीवों के लिए बेहतर आवास और भोजन की व्यवस्था की गई है।