मंदसौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की जयंती मनाई:पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण को बताया महत्वपूर्ण

मंदसौर में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक योगदान और निर्णयों को याद किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने इंदिरा गांधी की नीतियों और देशहित में लिए गए फैसलों पर विस्तार से बात की। पूर्व विधायक बोले- बैंकों का राष्ट्रीयकरण गरीबों के लिए किया गया था कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण इसलिए किया था क्योंकि उस समय बैंकिंग सुविधाएं केवल अमीर वर्ग तक सीमित थीं। गरीब वर्ग को खाते खोलने या ऋण लेने की सुविधा नहीं मिलती थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयकरण के बाद आमजन, किसानों और छोटे व्यापारियों को बैंकिंग सेवाएँ आसानी से उपलब्ध हुईं। पाटिल ने इंदिरा गांधी की निर्णय लेने की क्षमता को अद्वितीय बताया।
'14 बैंकों के राष्ट्रीयकरण से ग्रामीणों को मिला लाभ' पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने कहा कि इंदिरा गांधी ने सामाजिक न्याय और आर्थिक समानता को प्राथमिकता दी। 1969 में 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों और छोटे व्यापारियों तक बैंकिंग सेवाएँ पहुँचाई गईं। रातडिया ने 1971 के युद्ध में उनके नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के निर्णायक नेतृत्व से भारत ने ऐतिहासिक विजय हासिल की और बांग्लादेश का निर्माण संभव हुआ। कार्यकर्ताओं ने भी रखे विचार कार्यक्रम में सोमिल नाहटा, मनजीत सिंह टुटेजा, अजय लोढ़ा, तरुण खींची, इष्टा भाचावत, नेहा कनकमल जैन, वर्षा सांखला, मीना चौहान, सकलेन करार, सम्यक जैन समेत कई कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेश सोलंकी ने किया। ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास दशोरा ने आभार व्यक्त किया। जयंती कार्यक्रम में सुनीता बंडी, राखी सत्रावाला, अनिता भदौरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।